2025-02-01 19:28:34
हिसार / निकटवर्ती गांव खरड़ में स्थित स्वामी दीप्तानंद अवधूत आश्रम खरड़ अलिपुर धाम हिसार सद्गुरु बंदी छोड़ हरिहरानंद जी महाराज के समाधि स्थल पर आज उनके 10वें निवार्ण महोत्सव सत्संग व विशाल भंडारे के साथ समापन। कार्यक्रम के दौरान आए हुए श्रद्धालुओं को धर्मलाभ देते हुए आश्रम के संचालक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि संत महात्मा सदैव सच्ची व धर्म की बात कर जीवो को कल्याण का मार्ग दिखाते हैं। हमें उनके दिखाएं कल्याण के मार्ग पर चलकर सब जीवों को प्यार करना चाहिए । इसके अलावा हमें शुद्ध व पोष्टिक आहार ही ग्रहण करना चाहिए ताकि हम सदैव स्वस्थ रह सकें। उन्होंने संस्कृत श्लोक से गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि ‘गुरु की ऊर्जा सूर्य सी, अंबर सा विस्तार। गुरु की गरिमा से, बड़ा नहीं आकार।। गुरु का सानिध्य ही जग में है उपहार, प्रस्तर को क्षण-क्षण गढ़े मूरत हो तैयार’, अर्थात गुरु का आशीष सूर्य की किरणों की तरह होता है और गुरु का संग अपने आप में एक उपहार होता है क्योंकि गुरु समय-समय पर अपने ज्ञान से राह दिखाते हैं। इसलिए हमें सदा गुरु के अधीन रहकर उनका आशीष लेना चाहिए। उन्होंने कहा हुए कहा कि गुरु हमेशा अपने शिष्यों की सुरक्षा करते हैं। उन्हें सही ज्ञान मार्ग देते हैं ताकि वह शिष्य किसी भी परीक्षा में असफल न हो सके। ‘गुरु से लेकर प्रेरणा मन में रख विश्वास अविचल श्रद्धा भक्ति से बदले है इतिहास’ हमारा भी गुरु के प्रति अटूट विश्वास होना चाहिए। इस मौके पर श्री श्री 1008 सतगुरू बंदीछोड़ घीसा संत महाराज की अमृत वाणी के अखंड पाठों का विधिवत रूप से संपूर्ण भोग हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु व संत महात्मा उपस्थित थे। आश्रम की ओर से आए मेहमानों को व आश्रम से जुड़े सेवादारों को स्मृति चिंह भेंट किया गया। आरती के उपरांत सभी ने विशाल भंडारे प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संत बिजेंदर दास हांसी, साध्वी सुजाता हिसार, योगी राजनाथ, स्वामी प्रकाश नंद, स्वामी करुणानंद महाराज, स्वामी सतबीरानंद महाराज, स्वामी दिव्यानंद महाराज, स्वामी वेद मुनि जी, स्वामी धर्मानंद ढाणी कुतुबपुर, साध्वी आलेख दास, स्वामी सुनील दास, अनिल प्रकाश आचार्य देवगिरी महाराज स्वामी रजनीश जी पंजाब, स्वामी हरदीप पुरी जी, परमानंद महाराज, संत कबीर कृष्ण, स्वामी रामानंद महाराज स्वामी कृष्णानंद, स्वामी युगल किशोर,स्वामी कृष्णानंद जी, स्वामी जीतवानंद जी,स्वामी अमृतानंद स्वामी जितेंद्रानंद जी, स्वामी रामानंद जी, स्वामी संजय ब्रह्मचारी जी स्वामी सतवीरानंद जी,बिलु यादव समाजसेवी,ढाणा राजपाल ढाणा ,दादरी मनवीर जिला उपाध्यक्ष , राष्ट्रदीप दादरी महामन्त्री ,अशोक सैनी जिलाध्यक्ष, विकी मैहता तोशाम अध्यक्ष,विजय उपाध्यक्ष तोशाम ,सुखबीर जमालपुर उपाध्यक्ष भिवानी, अशोक कनौजिया डायरक्टर हरियाणा सरकार ,अशोक ढालिया अध्यक्ष हासी, सुरजमल रामायण , सहित हजारों श्रद्धालु व संत महात्मा उपस्थित थे।