श्री सिद्धि विनायक पीठ ने निकली भगवान गणपति की रथ यात्रा

आज सिद्धी विनायक मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा गणपति की विशाल शोभा यात्रा पुनाइचक से श्री सिद्धि विनायक पीठ प्राचीन शिव मंदिर
News

2025-09-03 20:22:20

बिहार। आज सिद्धी विनायक मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा गणपति की विशाल शोभा यात्रा पुनाइचक से श्री सिद्धि विनायक पीठ प्राचीन शिव मंदिर यारपुर तक पीठ के पीठाधीश स्वामी डॉ सूर्य भूषण पाण्डेय के अगुवाई में सम्पन्न किया गया। श्री सिद्धि विनायक विराजमान रथ को दीघा विधानसभा के विधायक श्री संजीव चौरसिया जी ने हनुमत ध्वज दिखा कर रथ को यात्रा के लिए प्रस्थान कराया। इस शोभायात्रा में रमाकांत मनी (मंडल अध्यक्ष) भाजपा की भूमिका सराहनीय रही। शोभायात्रा में सागर मध्य प्रदेश से आए अतिथि राजकुमार चतुर्वेदी भी अपना योगदान दिया साथ ही रणविजय पाण्डेय , सिन्नी सिन्हा जिला मंत्री भाजपा,बेवी देवी, संगीता देवी,सिद्धनाथ तिवारी, मनीष मिश्रा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रशानिक पदाधिकारी संजय चौधरी आदि लोगों ने हिस्सा लिया। रथ पर विराजमान महामंडलेश्वर रंजितेशानंद जी महाराज के साथ भीखम दास ठाकुर बारी के महंत श्री जयनारायण दास जी, स्वामी तुलसीदास गोस्वामी जी के साथ 11 संतो की उपस्थिति रही। प्रत्येक साल के तरह शोभायात्रा का भव्य स्वागत महाराष्ट्र मंडल के सचिव श्री संजय भोसले जी के द्वारा किया गया। श्री सिद्धि विनायक पीठ में शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा न्यूनतम शुल्क में देने का कार्य विगत 12 वर्षों से करते आ रही है। जिसमें गुरुकुल शिक्षा, गौ सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता के रूप में स्वामी डॉ सूर्य भूषण पाण्डेय जी के द्वारा सिद्ध आरोग्य दरबार के माध्यम से लोगों को बीमारियों से छुटकारा किया जाता है और जो भी सनातनी श्री सिद्धि विनायक पीठ से कथा का आयोजन कराना चाहता है तो उसके लिए पीठ से निःशुल्क कथा की आयोजन कराया जाता है कि सनातन को मजबूती प्रदान किया जाए। यात्रा का समापन सिद्धी विनायक मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव अधिवक्ता अमृता चौबे ने यात्रा में शामिल लोगो को संबोधित कर किया। जहां भगवान श्री सिद्धि विनायक जी महाराज का आरती और पूजन किया गया और सैकड़ों लोगों में प्रसाद का वितरण लोगो में किया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion