2022-11-12 10:30:42
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल शामिल हैं। इस बार ये दोनों ही नेता बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान से बाहर हैं ||
PM मोदी और अमित शाह सहित अन्य सूची में शामिल
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। इस सूची में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी,राजनाथ सिंह #Gujarat के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपी नड्डा समेत 40 अन्य स्टार प्रचारक नेता इस सूची में शामिल हैं।
गुजरात चुनाव में तय हुए खर्च सीमा
#निर्वाचन_आयोग ने गुजरात चुनाव प्रचार को लेकर वित्तीय खर्च की सीमा तय की है। नियम के मुताबिक इन स्टार प्रचारकों पर आने वाले खर्च को पार्टी द्वारा वहन किया जाएगा ना कि स्थानीय उम्मीदवार द्वारा। भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 160 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। पार्टी ने दावा कि है की उसके कई वरिष्ठ नेताओं ने #विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। गुजरात में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को दो चरण में चुनाव होगा।
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जारी की थी अपने उम्मीदवारों की सूची
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपने नेताओ की पहली लिस्ट जारी की थी। 180 विधानसभा सीटों में से अभी 160 सीटों पर प्रत्याशियों का चुनाव लड़ने की मुहर लग चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां उनके खिलाफ कांग्रेस की एमी यागनिक हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं।