छोटे भाई ने बडे भाई को मार डाला

थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव भावनगढ़ी मेें रात को बल्व जलाने को दो भाईयों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बड गया कि छोटे भाई ने बडे भाई के सिर में लोहे के पाइप मार दिया। जिससे उसका सिर फट गया आनन-फानन उसे अस्पताल लाया गया।
News

2025-01-05 15:39:36

अलीगढ़। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव भावनगढ़ी मेें रात को बल्व जलाने को दो भाईयों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बड गया कि छोटे भाई ने बडे भाई के सिर में लोहे के पाइप मार दिया। जिससे उसका सिर फट गया आनन-फानन उसे अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना 3 जनवरी के रात की है गांव भवनगढ़ी निवासी 58 वर्षीय साहब सिंह उर्फ बंजरिया पुत्र राजवीर सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे, वह अविवाहित थे। दूसरे नंबर का सुभाष, तीसरे नंबर का ज्ञानेंद्र और सबसे छोटा रामप्रकाश है। तीन भाई एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहते हैं, जबकि सुभाष बीते करीब दो साल से उत्तराखंड के महुआ खेड़ा में रहकर मजदूरी करता है। इन चारों के पास करीब चार बीघा जमीन है। साहब सिंह और रामप्रकाश के मध्य बल्ब जलाने को लेकर विवाद हो गया। साहब सिंह अपने छोटे भाई से कह रहे थे कि रात को कई बार आंगन के बल्ब जले रह जाते हैं, जिससे बिल ज्यादा आता है, इसलिए बल्ब बंद करके ही सोया करो। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। छोटे भाई ने आंगन में पड़ा लोहे का पाइप उठाकर सिर पर दे मारा। इस दौरान रामप्रकाश ने घर में रखे लोहे के पाइप को साहब सिंह के सिर में दे मारा, जिससे साहब सिंह घायल होकर आंगन में गिर गए। वह कुछ ही देर में खून से लथपथ हो गए थे। घायल को तत्काल दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान साहब सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी रामप्रकाश फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। सीओ सरजना सिंह ने बताया कि मृतक साहब सिंह ने छोटे भाई रामप्रकाश को बल्ब बंद करने को कहा था। इसी पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion