अरुणाचल प्रदेश: सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत

News

2022-10-06 05:56:57

अरुणाचल प्रदेश: भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी भारतीय सेना के अधिकारियों की तरफ दी जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर ही राहत और बचाव कार्य जारी है।

फिलहाल घायलों को अस्पताल में भेजा जा रहा है वहीं हादसे के कारणों का अभी तक कुछ पता नही चल पाया है सेना के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक हादसे के कारणों का कुछ पता नही चल पाया है फिलहाल हम घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा रहे है उसके बाद इस मामले की पूरी जांच की जायेगी।

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि, गंभीर रूप से घायल हुए पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। तवांग के निकट अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा सेना का चीता हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion