राज्य के युवाओं को धर्म के बाहर शादी नहीं करनी चाहिए मुख्यमंत्री हेंमंता बिस्वा सरमा

शादी में जब एक पार्टनर को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता है, तो परेशानियां शुरू हो जाती है और यहीं से लव जिहाद जगह ले लेता है।
News

2023-07-28 14:49:07

नई दिल्ली : असम के गोलाघाट में हुई हिंदू महिला और उसके माता-पिता की हत्या पर मुख्यमंत्री हेंमंता बिस्वा सरमा ने अजीबो गरीब बयान दिया है। इस हत्याकांड पर मीडिया से बात करते हुए सरमा ने इसे लव जिहाद बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को धर्म के बाहर शादी नहीं करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं से लव जिहाद को भी रोकने की अपील की है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बोरा की तरफ से महाभारत को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है।

लव और जिहाद एक साथ नहीं चल सकता- CM सरमा

गोलाघाट की घटना पर बोलते हुए मुख्यमंत्री हेंमता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को युवाओं को लक्ष्मण रेखा पार नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लव और जिहाद एक साथ नहीं चलते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्मों में हुई शादी में जब एक पार्टनर को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता है, तो परेशानियां शुरू हो जाती है और यहीं से लव जिहाद जगह ले लेता है।

भाजपा नेताओ का आरोप आरोपी ने पहचान छुपाई

गोलाघाट में हुए तिहरे हत्याकांड पर अब राजनीति तेज होती जा रही है। भाजपा नेता इस हत्याकांड को लव जिहाद का नतीजा बताया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला लव जिहाद का है। मृतक परिवार हिंदू था और आरोपी मुस्लिम समुदाय से आता था। उसने पहले फेसबुक पर खुद का हिंदू नाम से परिचय कराया और लड़की को अपने प्यार में फंसाया।

क्या था मामला?

सोमवार को 25 साल के नजीबुर रहमान बोरा ने 24 वर्षीय संघमित्रा घोष और उसके माता-पिता की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं वह 9 महीने के बच्चे को गोद में लेकर पुलिस के सामने सरेंडर करने भी पहुंच गया था। पुलिस का कहना है कि नजीबुर मैकेनिकल इंजीनयर था और साल 2020 में उसकी संघमित्रा से दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। लॉकडाउन में हुई यह दोस्ती नजीबुर से प्यार में बदल गई और दोनों कोलकाता भाग गए।

इस दौरान संघमित्रा ने कोलकाता कोर्ट में शादी कर ली थी। लेकिन इस साल मार्च में ही संघमित्रा अपने माता-पिता के घर लौट आई थी और नजीबुर पर यातना देने के आरोप लगाए थे। नजीबुर के खिलाफ केस दर्ज और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, 28 दिनों में ही उसे जमानत मिल गई। बाहर आते ही उसने बच्चे से मिलने की कोशिश की, लेकिन परिवार ने मिलने नहीं दिया।सोमवार की दोपहर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा और नजीबुर ने पत्नी और उसके माता-पिता की हत्या कर दी। इसके बाद वह 9 महीने के बच्चे को लेक फरार हो गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion