2024-01-10 17:33:36
बांदा। माधव महाविद्यालय अतर्रा में आयोजित विचार गोष्ठी व कंबल वितरण कार्यक्रम पर अखिल भारतीय यादव महासभा उ प्र के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव ने सम्बोधित करते हुए सभी को एक सूत्र में बंधे रहने व कुरीतियों से एक साथ लडने की दिलाई सपथ साथ ही भारी संख्या में वरिष्ठ जन यादव समाज के प्रतिभाशाली लोग व संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर दीप प्रज्जलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी ने सामाजिक एकता अखंडता संप्रभुता को लेकर चिंतन मंथन किया कार्यक्रम में मंचासीन संरक्षकगण पूर्व बैंक मैनेजर राम मिलन यादव, वरिष्ठ नेता सपा बृजभूषण सिंह यादव,
इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रामधनी यादव, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य रामसनेही यादव और माधव महाविद्यालय के प्रबंधक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर यादव,चित्रकूट के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव, बांदा के जिलाध्यक्ष डी आर यादव मौजूद रहे व विशिष्ट अतिथि सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश यादव, युवा अध्यक्ष महेंद्र यादव, संगठन महामंत्री रूप सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महासचिव मूलचंद यादव,ओम प्रकाश यादव,राजेश राष्ट्रवादी,अमोल यादव पूर्व जिला सचिव लोहिया वाहिनी सपा, सुनील यादव नगर अध्यक्ष बांदा, अशोक यादव नगर अध्यक्ष बबेरू,छोटेलाल यादव कार्यालय प्रभारी, सूबेदार देव कुमार यादव जिला महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ,राम रतन यादव ब्लॉक अध्यक्ष नरैनी, व बड़ी संख्या में प्रधान बन्धु मौजूद रहे।
मंच का कुशल संचालन शिक्षक लवदीप यादव ने किया कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजकुमार यादव जिला सचिव, शिवबरन यादव जिला महासचिव, भूरेलाल यादव प्रवक्ता,अनुज यादव कार्यालय प्रभारी आदि ने किया इस मौके पर सैकड़ो की तादाद पर उपस्थित लोगों में हर्षोल्लास का माहौल रहा । जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरण कर सम्मानित किया गया व सामाजिक गतिविधियों में संगठन को सहयोग दे रहे युवा साथियों संगठन के सजक प्रहरियों को समाज के उत्कृष्ट लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही बडी संख्या में उमड़े हुजूम को संगठन से जुड़ने व सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया सभी ने सहर्ष सहमति जताई।
शोशल मीडिया एक्टिविस्ट- सामवेद यादव, हिमांशु, अजय राना आदि ने अपनी जिम्मेदारी पूर्वक साझेदारी दी, उक्त जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी राजकिशोर यादव ने दी!