कार्यकर्ताओं को चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए अपना बूथ जीतने का संकल्प लेकर जुड़ जाए डॉ अरविंद सिंह भदौरिया

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद भदौरिया ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं को चुनाव जीत के मंत्र के साथ संकल्प दिलाया
News

2023-10-19 13:03:22

भिण्ड। अटेर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद सिंह भदौरिया ने 17 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए अटेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक अपने निजी निवास मीरा कॉलोनी पर आयोजित की गई जिसमें सभी मंडलों के बूथों पर भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीतने के लिए बूथ सशक्तिकरण एवं चुनावी मेंटेनेंस की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने-अपने बूथ केंद्रों पर चुनाव जीतने के मंत्र के साथ संकल्प दिलाया।

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद सिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा किए हम सब पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है सरकार की योजनाओं को नीचे स्तर तक पहुंच कर चुनाव भी महासागर में विकास और प्रकृति का माध्यम बनाकर जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा की अटेर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी बड़े-बड़े छोटे काम हुए हैं उन्हें हम जनता के बीच बताएं और साथ ही जिस कार्यकर्ता को अपने बूथ की जिम्मेदारी दी जाए वह पूरी ताकत के साथ योद्धा की तरह कार्य करें कार्यकर्ता ही हमारा चुनाव जीतने का मुख्य आधार है उनके परम से ही हम बूथ को जीत सकते हैं

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद सिंह भदौरिया ने अटेर विधानसभा के पार्टी पदाधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी संबंधी तैयारियां पर चर्चा की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव विधानसभा संयोजक शैलेंद्र पालीवाल, विस्तार अविनाश सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष राय सिंह नरवरिया शैलेंद्र सिंह भदौरिया, संतोष सिंह तोमर, मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं स्थानीय समिति के सभी बूथ अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion