2024-01-13 16:35:43
हमीरपुर संजय सिंह को पुनः राज्य सभा भेजने पर आज मौदहा कस्बा स्थित आप पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और दिल्ली के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल को धन्यवाद दिया। आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के साथ गुलाम मोहम्मद नगर अध्यक्ष मौदहा, मोहम्मद साबिर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, आदित्य प्रजापति प्रदेश सचिव छात्र विंग, अनिल विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ, अरविन्द शिवहरे, फरहान, आशिफ, लाला पठान, आतिफ जमाल, उबैद उल्ला, समसुद्दीन सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।