2023-10-19 14:17:24
(यूपी/मुजफ्फरनगर/गुलफ्शा कुरैशी)
मुजफ्फरनगर। देश की महिलाओं के लिए केंद्र में स्थापित भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले दिनों 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक पास कर दिया था। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के ब्लाक बुढाना के गांव महलजना में आज गुरुवार की सुबह सैंकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने खुशी का इजहार करते हुए भाजपा के पक्ष में नारेबाजी कर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल बुढाना की अध्यक्षा श्रीमती नीलू शर्मा के नेतृत्व में पूरे गांव में पद यात्रा निकाली। इस विधेयक को लेकर महिलाओं में अपार खुशी देखने को मिली। इस खुशी में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने मोदी की उपलब्धियों का बखान करते हुए
एक दूसरे को बधाई देते हुए खुशी का जश्न भी मनाया। यहां भाजपा नेत्री नीलू शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने ये महिला बिल पास कर विपक्षियों को करारा जवाब दिया है। गांव की मुस्लिम महिलाएं भी इस खुशी में भागीदार बन बिल को सराहनीय बता रही हैं। उन्होंने इस बिल को ऐतिहासिक बताते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी बधाई दी है। इस दौरान यहां पर मुख्य रूप से गांव के प्रधान मुहम्मद शेर खान, भाजपा महिला मोर्चा मंडल बुढाना की नगर मीडिया प्रभारी पूजा ठाकुर, सुनीता पांचाल, पुष्पा, सुनीता, शकुंतला और अन्य सैंकड़ों महिलाओं की भी भागीदारी देखने को मिली।