सैफनी में महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

रविवार को नगर के सैनियों वाला मोहल्ला स्थित मंदिर में शिव परिवार की
News

2023-08-29 17:07:21

रामपुर। रविवार को नगर के सैनियों वाला मोहल्ला स्थित मंदिर में शिव परिवार की नई मूर्तियां स्थापित करने से पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलम यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर पर वापस आकर समाप्त हुई। आयोजक कन्हई लाल सैनी ने बताया कि विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कराकर नई मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर बैठक आज रामपुर। नगर निवासी दीपक पाटिल के प्रतिष्ठान पर गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा। सर्राफा कमेटी के पदाधिकारी दीपक पाटिल ने बताया कि सभी सर्राफा कमेटी के सम्मानित सदस्य को मीटिंग के लिए सूचित किया गया। इसमें गणेश चतुर्थी वाले दिन होने वाले कार्यक्रम को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए सभी के साथ चर्चा की जाएगी।

यादवों का इतिहास पढ़ें राजभर : हरज्ञान रामपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष हरज्ञान सिंह यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर को यादवों की वीरता, साहस की जानकारी नहीं है। इस तरह के बयान देने में उनको समाज के लोग ही माफ नही करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र सिंह यादव, सोहरन सिंह यादव, राधेश्याम यादव, ब्रजपाल यादव आदि मौजूद रहे। कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द हो निस्तारण रामपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की बैठक मोहल्ला झंडा में हुई। जिलाध्यक्ष बाबू लाल कौशल ने कहा कि जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। जिसमे सभी की राय से आंदोलनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला महामंत्री संजय, प्रमोद, अमरजीत सिंह, संजीव कुमार, विजय राज, राजेंद्र, विमलादेवी, आशादेवी, ऊषा देवी, शारदा देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।

लखनऊ में रामपुर के हालातों से कराया रूबरू रामपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरशद अली खां गुड्डू ने लखनऊ में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय राय से मुलाकात रामपुर के सियासी हालातों से रूबरू कराया। यहां राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के सचिव आमिर कुरैशी, प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव पीसीसी सदस्य कैफी फैसल, एआईसीसी सदस्य देव रंजन नागर भी रहे। महापुरुषों की प्रतिमा पर कराएं रोशनी का इंतजाम रामपुर। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के मुख्य संरक्षक अमर सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा कि आंबेडकर पार्क का अभी तक सुंदरीकरण नहीं कराया है। पालिकाध्यक्ष से पार्क में लगी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और डीएम आवास के कार्नर पर लगी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की।

अधिक से अधिक वोट बनवाएं कार्यकर्ता रामपुर। भाजपा स्वार नगर मंडल की सैनी मंदिर धर्मशाला में हुई बैठक में सैनी मंदिर धर्मशाला में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बुध पर अधिक से अधिक वोट बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी। यहां मंडल प्रभारी राजीव मांगलिक, अध्यक्ष पंकज सैनी, महामंत्री देवेंद्र, मदनलाल मौर्य, प्रेमपाल, चंद्रप्रकाश मौर्य, मुकुटलाल, सतीश प्रधान, जानकी प्रसाद, सुनीता सैनी, प्रिफुल गुप्ता भी रहे। शीबा हेड गर्ल्स, अरहम चुने गए हेड ब्याय रामपुर। ग्रीनवुड स्कूल में संसद का गठन किया गया। संसद कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के अरहम हुसैन को हेड व्याय चुना गया। जबकि कक्षा 12 के कॉमर्स वर्ग के मोहम्मद नबील को वाइस हेड व्याय और छात्रा विग वर्ग में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की शीबा रानी को हेड गर्ल्स चुना गया। यहां स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान, ज्वाइट डायरेक्टर समीना खान, प्रधानाचार्य एनके तिवारी, उप प्रधानाचार्य शकील अहमद, परवीन खान, एहतेराम अली, मुर्तजा खान, फिरोज हैदर, उबैद खान, फैजान खान, मोहम्मद नाजिम, अमीन अली, शकील अंसारी सुष्मिता आदित्य रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion