2024-01-05 15:28:40
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत महिला थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ गुरुवार की शाम कस्बा मंझनपुर में पैदल गश्त की। प्रमुख चौराहा बाजार व महत्वपूर्ण भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण करते हुए चेकिंग कर मनचलों पर नज़र रखी गयी। चौराहों व बाजरो में खड़े शोहदों से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी दी गई।