मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा में लाडली बहना की महिलाएं प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा प्रत्याशियों को देंगे आशीर्वादकामना भदौरिया

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया ने कहा बिना नारी शक्ति के कोई काम संभव नहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया
News

2023-11-01 13:20:11

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश की सभी 220 विधानसभाओं में मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने हेतु लाडली बहना बहुत बड़ी भूमिका रहेगी। कोई भी कार्य हो नारी शक्ति के परी शाम से ही संभव होता है। इसीलिए महिलाओं के आगे नारी शक्ति लगाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं उनके सशक्तिकरण को मजबूती के लिए मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना को संचालित किया है। उनके खाते में₹1000 की राशि से बढ़कर 12:30 सो और धीरे-धीरे₹3000 की राशि करने का निर्णय लिया है। और उनके मन और सम्मान को आगे बढ़ाया गया।

भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया ने कहां की 230 विधानसभा में हमारी लाडली बहन की महिलाएं 17 नवंबर को होने जा रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को हर बूथ पर आशीर्वाद प्रदान करेगी। ताकि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका बूथ केंद्र पर होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भदौरिया ने कहां कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीयअटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में 33% महिलाओं को आरक्षण का प्रस्ताव लेकर आए उसे समय कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं अन्य विरोधी दलों ने विरोध करते हुए दोनों सदनों में पास नहीं होने दिया और उनके अधिकारों को रोका। श्रीमती भरौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष शास्त्र बुलाकर 33% आरक्षण का प्रस्ताव रखा गया जिसे लोकसभा और राज्यसभा में नारी शक्ति अधिनियम की स्वीकृति देकर संपूर्ण भारतवर्ष की महिलाओं को भाजपा ने नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने कहा जो मैं आज हूं वह भाजपा के 33% आरक्षण के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर विकास और प्रकृति सरकार की योजनाओं को धरल पर उतरने के लिए काम कर रही हूं भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं के मन और सम्मान को आगे बढ़ने का काम किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भदौरिया ने कहा कि कि नरेंद्र मोदी ने आदिवासी महिला श्रीमती द्रोपति मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति बनकर महिलाओं के सम्मान को आगे बढ़ाया है लोकसभा सदन में जब उनका अभिभाषण चल रहा था तब कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने उनका विरोध किया वही दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जो महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं उन्होंने भी महिलाओं को पवित्र भाषा के साथ बोलकर प्रताड़ित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भदौरिया ने जिले की पांचो विधानसभा में लाडली बहना की महिलाओं को एवं कर समाज की नारी शक्ति को जागृत करते हुए कहा कि अब समय महिलाओं के सम्मान का है आप सभी अपने-अपने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के तिकरित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद प्रदान करें और हर बूथ से कमल का फूल खिल कर आए। उन्होंने कहा की महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के विकास एवं मानव सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion