2023-11-02 13:34:06
(यूपी/मुजफ्फरनगर/गुलफ्शा कुरैशी)
बुढाना। कस्बे में करवा चौथ का उपवास रखा गया। जिसमें भगवान चंद्र देव की पूजा अर्चना व आराधना की गई। जिसमें सुभाष चंद्र प्रजापति बुढ़ाना विधानसभा सेक्टर संयोजक भाग डी और सचिन पाल बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने संयुक्त रूप से बताया कि चंद्रमा में रात्रि के समय 8:15 में समय बताया गया है और करवा चौथ यमराज का वरदान है। असल में यह करवा नाम की एक दूसरी स्त्री की कहानी है। जिसने सावित्री की ही तरह अपने पति के प्राण यमराज से बचा लिए थे। तब यमराज ने करवा को उसकी पति श्रद्धा देखकर वरदान दिया था कि इस विशेष दिन को तुम्हारे नाम के व्रत से जाना जाएगा और जो स्त्री ऐसा व्रत करेगी उसका अखंड सुहाग बना रहेगा।
इस दौरान भोलाराम प्रजापति, अंजू, दीपक प्रजापति, राकेश पाल, अंजली शर्मा और सुभारती इत्यादि के घरों में बड़ी ही धूमधाम से घरों की महिलाओं द्वारा करवा चौथ का व्रत मनाया गया। इस दौरान कस्बे के अलावा गांवों में भी महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और ईश्वर से उनकी लंबी आयु की कामना की। महिलाएं इस दौरान सजी धजी नजर आई। सभी ने अपने अपने घरों की छतों पर चढ़कर छलनी से चंद्रमा के दर्शन किए और व्रत पूरा किया। घरों में तरह तरह के पकवान भी बनाए गए।