2023-09-27 17:17:48
भिण्ड। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली महत्वपूर्ण महिलाओं की योजना लाडली बहना जो कि जिले में सर्वाधिक संख्या में योजना का पत्र लेकर महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान कर रही हैं जिस उमंग उत्साह के साथ उन्होंने लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था उसी के तहत 1000 से बढ़कर 12 50 तक की राशि उनके खाते में पहुंचाई जा रही है यह सरकार महिला हितेषी सरकार है। यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कही। सभी पात्र हितग्राही मातृशक्ति को बधाई देते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमल के फूल के प्रत्याशी को आशीर्वाद भी मांगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा की लाडली बहना योजना के प्रथम चरण में 2 लाख 71 हजार 673, दूसरे चरण में 12 लाख 88 कुल योग 2 लाख 283 761 महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही है। जिले के विभिन्न विकास करो में प्रति के बूथ केंद्र पर हर समाज की मातृशक्ति ने योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रभावी संख्या में अपने जो आवेदन प्रस्तुत किया उन सभी मातृशक्ति को योजना का लाभ प्राप्त कर रहे चाहे वह किसी भी समाज की महिला हो। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में किसी से भी भेदभाव नहीं है हर समाज के अंतिम छोर तक की बहन को लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा हैं। उन्होंने कहा बात पैसे की नहीं बात मान और सम्मान की है भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बहन को सम्मान देने का काम किया।और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का भी कार्य प्रारंभ किया है महिलाएं प्रभावी संख्या में इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिले के विभिन्न मंडलों के शक्ति केंद्र ग्राम केंद्र नगर केंद्र एवं शहरी और ग्रामीण अंचल के प्रत्येक बूथ पर हितग्राही बहनों से जनसंपर्क के माध्यम से उनका आभार व्यक्त करेंगी और साथ ही आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनावो महिलाओं से जन संपर्क से जन समर्थन के माध्यम से आशीर्वाद मांगेंगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह निकाह कल्याणी विवाह योजना द्वारा 6.10 लाख से अधिक बेटियों को प्रीति हितग्राही 55,000 रुपए की सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को 1,000 रुपए की प्रतिमा मिल रहे हैं पिछले तीन माह में 36000 करोड़ रुपए से ज्यादा की गई राशि पात्र महिलाओं के खाते में डाली गई है।
पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लोकसभा में पास करते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें नेतृत्व दिया है इस बिल को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने में लोकसभा में रखा था तब कांग्रेस और विरोधी दलों ने जिसका दोनों सदनों में विरोध किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बिल लोकसभा और दोनों सदनों में पास हुआ इससे हमारे महिलाओं की ताकत अधिक बड़ी और वह है सर्वाधिक संसद में बैठकर अपने संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व प्रदान करेंगे यह भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सब का विकास सब का विश्वास सबका साथ यही भाव लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों को अंत्योदय की योजनाओं के साथ हर गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है।