फंदे पर मिला महिला का शव, सिर पर मिले चोट के निशान

फांसी से विवाहिता की मौत हो गई। सिर पर चोट के निशान मिले हैं
News

2023-12-22 14:23:50

(बांदा)। फांसी से विवाहिता की मौत हो गई। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मायका पक्ष ने हत्याकर शव फंदे पर लगाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार निवासी अधिवक्ता शोभित गुप्ता जीएसटी सलाहकार हैं। वर्ष 2018 में उनकी शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी दुर्गाप्रसाद की बेटी पूजा गुप्ता (27) से हुई थी। चार माह का बच्चा है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे शोभित ने अपने साले मोनू गुप्ता को फोनकर जानकारी दी कि पूजा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर मायका पक्ष के लोग पहुंचे।

इधर, जानकारी पर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। पूजा का शव आंगन में दुपट्टे के सहारे कुंडी से लटका था। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। वहीं, पूजा की मौत से आक्रोशित मायका पक्ष ने हत्याकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। शव के पीएम से पहले पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाल अनूप कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होने पर उसकी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस घटना के बाद से ही परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया लोगों ने घटना मे तरह तरह की बाते कहीं । लोगों मे जमकर आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूजा गुप्ता का नेचर बहुक अच्छा था। वो ज्यादा किसी से बोलचाल भी नही रखती थी। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है!

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion