2023-10-30 13:05:28
राठ हमीरपुर। एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
वहीं मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते लगभग 25 दिन से उसकी पुत्री को शरीर में एलर्जी हो गई थी। बताया कि जब उसकी पुत्री ने अपने पति सहित सास ससुर से एलर्जी की बीमारी का इलाज करने के लिए कहा तो उन लोगों ने एलर्जी की बीमारी का इलाज कराने से मना करते हुए उसकी पुत्री की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, राठ क्षेत्र के मुस्करा थाना अंतर्गत बिहूनी गांव की निवासी 23 वर्षीय महिला उर्मिला पत्नी प्रमोद ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। वहीं महोबा जनपद के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा गांव के निवासी मृतका के पिता रामसिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री उर्मिला का विवाह बीते वर्ष 21 जून 2022 को बिहूनी गांव के निवासी प्रमोद पुत्र फूल सिंह के साथ किया था।
बताया कि बीते लगभग 25 दिन पहले उसकी पुत्री उर्मिला को शरीर में एलर्जी की बीमारी हो गई थी। बताया कि जिस पर उसने अपने पति व सास ससुर से एलर्जी की बीमारी का इलाज करने के लिए कहा तो उसके ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की बीमारी का इलाज न कराते हुए आक्रोशित होकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी। मुस्करा थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में
वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।