2024-01-06 15:30:18
भिण्ड भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोहद विधानसभा क्षेत्र से रहे पूर्व विधायक मंत्री लाल सिंह आर्य के अथक प्रयासों से मौ नगर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को सी, एम ,राइस स्कूल की विशेष सौगात मिली है। इस विशेष कार्य के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि मौ नगर परिषद में सी,एम, राइज स्कूल बनाने की मांग जनता एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही थी जिसके लिए मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पत्र लिखकर मेरे संज्ञान में लाया तत्काल हमने मध्य प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शिक्षा मंत्री को भी अवगत कराते हुए
विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को सी,एम राइज स्कूल बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया है इसके लिए मैं क्षेत्र की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन करता हूं।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह ऐसा विद्यालय बनेगा जहां बच्चों को पढ़ने के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी जिसमें लैब से लेकर के ऐसे अनेक विषय कोर्स एवं पुस्तकालय तथा खेलकूद से लेकर सर्व सुविधायुक्त उपलब्ध रहेंगे।
आभार व्यक्त करने वालों में जिला पंचायत के सदस्य डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह चौहान पार्टी के वरिष्ठ नेता सर्वनाम सिंह गुर्जर जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह गुर्जर जिला मंत्री फरेंद्र सिंह सिकरवार कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं मंत्री सुरेश छरी,मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनारायण सिंह कुशवाहा राम तैयार सिंह गुर्जर,नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, किसान मोर्चा के प्रदेश कर समिति के सदस्य रघुवीर सिंह पवैया,आदि प्रमुख है