2023-10-03 14:49:15
(यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र से नसीम कुरैशी और कहकशां फारुखी की रिपोर्ट)
बुढाना। रविवार के दिन कस्बा बुढाना में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन अभियान में विश्व हिंदू महासंघ भारत द्वारा एक स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान विश्व हिन्दू महासंघ भारत के बुढ़ाना नगर अध्यक्ष अर्जुन राजोरिया ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ भारत ने बताया है कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा साफ रखना है। यह अभियान बीती 02 अक्टूबर सन 2014 को आरम्भ किया गया था। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को दासता से मुक्त तो कराया परन्तु स्वच्छ भारत का उनका सपना पूरा नही हो सका। अब विश्व हिन्दू महासंघ भारत इस स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में पूर्ण भूमिका निभाएगा ऐसा विश्व हिन्दू महासंघ भारत के वरिष्ठ पद अधिकारियों ने कहा है। यहां पर मुख्य रूप से जिसमें मुख्य रूप से पंजाब नेशनल बैंक के खजांची विनोद बहोत, नगर उपाध्यक्ष मोहित जांगिड़ औंर सचिन पाल, डॉक्टर संदीप भारद्वाज, शुभम गोयल, सागर वाल्मीकि, रघु वाल्मीकि और अतुल वाल्मीकि सहित विश्व हिंदू महासंघ के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।