नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह द्वारा रावतपुरा सरकार संत शिरोमणि श्री रवि शंकर जी महाराज के विरुद्ध अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग निंदनीय है विक्रांत सिंह कुशवाह

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कुशवाह ने नेता प्रतिपक्ष के अशोभनीय टिप्पणी की निंदा की
News

2023-07-10 15:01:20

भिण्ड। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट विक्रांत सिंह कुशवाह ने लहार विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र लहार के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री रावतपुरा धाम सरकार श्री रविशंकर महाराज के बारे में अशोभनीय भाषा बोलकर उन्होंने अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करते हुए संत बिरोधी चरित्र उजागर किया है।इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि रावतपुरा धाम सर्व समाज एवं सभी राजनैतिक एवं सभी भक्तगण रामलला के दर्शन एवं महाराज श्री से आशीर्वाद लेने के लिए अनेक राज्यों से लोग पहुंचते हैं। उन्होंने जो अपनी अशोभनीय टिप्पणी के माध्यम से धार्मिक स्थानों का विरोध कर रामलला एवं महाराज श्री रविशंकर महाराज जी को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा की रावतपुरा सरकार राजनीतिक दृष्टि से नहीं एक धार्मिक और समाज सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अनेक राज्यों में अपने विशाल आश्रम खोलकर शिक्षा एवं लोक कल्याण के लिए कार्य किया है

डॉक्टर गोविंद सिंह प्रतिपक्ष नेता ने उनके बारे में अगर इस प्रकार की सोच को अपनाते हुए जनता के सामने छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है जो कि अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ मुख्यमंत्री रहते हुए और स्वयं आप रावतपुरा सरकार में पहुंच कर दर्शन कर लाभ प्राप्त करते रहे है फिर उनके बारे में इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करना उन्हें शोभा नहीं देता।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion