शरीर में तिरंगे लगाने वाले विजय का हुआ स्वागत

गुरुवार के दिन बुढाना कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर विजय हिन्दुस्तानी
News

2023-09-28 20:32:36

यूपी, मुजफ्फरनगर, बुढाना। गुरुवार के दिन बुढाना कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर विजय हिन्दुस्तानी का दर्जन लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। बताया जाता है कि विजय हिंदुस्तानी अमर शहीद सरदार भगत सिंह के 165वें जन्म दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा पर निकले हुए हैं। विजय हिन्दुस्तानी ने अपने शरीर पर सेफ्टी पिन से तिरंगे झंडे लगाए हुए हैं और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम अपनी कमर पर खुदवाए हुए हैं। ऐसे देश भक्त को बुढ़ाना कस्बे के दर्जनों लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान यहां पर विजय हिंदुस्तानी का मुख्य रूप से स्वागत करने वालों में सर्व खाप के मंत्री चौधरी सुभाष सिंह बालियान, सुबेदार मुकेश भार्गव, डाक्टर केडी धीमान, राजीव बालियान और संदीप कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion