जल्द ही भगवा रंग में भी नजर आएगी वंदे भारत ट्रेन चेन्नई की इंटीग्रल फैक्ट्री में बनकर हुआ तैयार

देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेनों में शुमार वंदे भारत अब एक नए रूप में आने वाली है
News

2023-07-09 15:32:10

नई दिल्ली / प्रतिक न्यूज़। देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेनों में शुमार वंदे भारत अब एक नए रूप में आने वाली है। अब नई वंदे भारत को तिरंगे के रंग में लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया है लेकिन चेन्नई की इंटीग्रल फैक्ट्री में बनकर तैयकर है। इसी फैक्ट्री सभी वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। जल्द ही यह तिरंगे के रंग में दिखने वाली वंदे भारत पटरी पर रफ्तार भरती नजर आएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस के 25 रेक निर्धारित रूटों पर चलाए जा रहे हैं जबकि दो बोगियों को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस 28वें रेक का रंग जांच के लिए बदला जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को खुद चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का दौरा किया। दक्षिणी रेलवे में सिक्योरिटी मेजर्स को चेक करने के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस में इंप्रूवमेंट को लेकर भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वंदे भारत की 28वीं रेक का यह नया रंग भारत के तिरंगे से प्रेरित है। रेल मंत्री ने कहा कि यह मेक इन इंडिया की एक अवधारणा है।

यह स्वदेशी ट्रेन हो जो भारत के ही इंजीनियरों और तकनीशियनों के प्रयास से डिजाइन की गई है। इसलिए वंदे भारत के संचालन के दौरान एसी, शौचालय आदि सर्विस के संबंध में फील्ड इकाइयों से मिल रहे फीडबैक के जरिए उसमें सुधर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक नई सुरक्षा सुविधा, एंटी क्लाइंबर्स या एंटी-क्लाइंबिंग डिवाइस पर काम चल रहा है। ये सभी वंदे भारत और अन्य ट्रेनों में उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के गोरखपुर-लखनऊ और जोधपुर-साबरमती को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। भारत की सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन अब देश भर के लगभग सभी राज्यों में संचालित की जा रही है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion