2023-10-05 16:41:50
भिण्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को लेकर भारत सरकार में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शहर के प्रबुद्ध जन सम्मेलन के दौरान श्री बद्री प्रसाद की बगिया गीतांजलि मैरिज गार्डन परिषद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने हाथों से कचरा उठाने की प्रेरणा लोगों तक जन-जन तक पहुंचाई और उन्होंने सेवा भाव का कार्य करते हुए कचरे को कूड़ा दान में उसमें डाल।
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय एवं विधायक संजीव सिंह कुशवाहा संजू पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नाश्ता की पड़ी हुई प्लेटो को अपने हाथों से उठाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत किया।
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेकिन कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ही हमारे लिए सेवा भाव का माध्यम है और उन्होंने कहा कि कचरा को सड़क पर ना फेंक कर कूड़ादन में रखें ताकि शहर में गंदगी ना हो और आप सभी का जन सहयोग इस अभियान में अति आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सब यहां में भाग लेकर अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम में स्वच्छ अभियान अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य सीमा शर्मा ,डॉ उमा शर्मा संचालक स्वरूप विद्या निकेतन स्कूल, जिला मंत्री सरोज जैन, भाजपा जिला मंत्री पिंकी शर्मा भाजपा जिला मंत्री रश्मि खटीक मंडल अध्यक्ष सोना जैन, जिला महामंत्री संगीता कौशल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिमा चौहान, जिला उपाध्यक्ष विनीत सोनी जिला उपाध्यक्ष बबली तोमर, उपाध्यक्ष गीता राजावत पूर्व जिला महामंत्री अनीता चोपड़ा, गुड्डी श्रीवास बेबी राठौर, सभी महिलाओं ने श्रीमती मीनाक्षी लेखिका स्वागत करते हुए उनके साथ सेल्फी ली।