भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल आज भिण्ड आएंगे

केंद्रीय मंत्री बघेल भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति अटेर, भिण्ड की बैठक में होंगे शामिल
News

2023-09-28 18:11:19

भिण्ड। आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उमंग और उत्साह एवं चुनावी प्रबंधन की मजबूती के लिए भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल अपने निर्धारित एक दिवसीय प्रवास पर 29 सितंबर को भिण्ड आएंगे। केंद्रीय मंत्री बघेल बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा समिति की बैठक में शामिल होंगे।

भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने बताया की विधानसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12:00 बजे विधानसभा क्षेत्र अटेर होटल विरासत ग्वालियर रोड़ स्थित होटल विरासत, दोपहर 2:00 बजे भाजपा कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी विधानसभा क्षेत्र भिण्ड विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल होंगे। शाम 4:00 बजे सर्किट हाउस भिण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों से मुलाकात करेंगे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion