जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में अतर्रा मंडल में कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

साल 2024 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जनप्रतिनिधियों
News

2024-01-29 15:31:50

बांदा।साल 2024 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभी 16 मंडलों के अंतर्गत आने वाले 1389 बूथों में पूरे उत्साह के साथ सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन जन में लोकप्रिय मन की बात एपीसोड को बडे़ उत्साह के साथ सुनते हुए, इससे प्रेरणा लेने के क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा मंडल के बूथ नंबर 194, तुलसी नगर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संविधान निर्माताओं द्वारा भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के चित्रों को संविधान के तीसरे अध्याय के प्रारंभ में स्थान दिए जाने को बहुत दिलचस्प बताया है। प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा कि प्रभु राम का शासन हमारे संविधान निर्माताओं के लिए भी प्रेरणा का श्रोत था और इस लिए 22 जनवरी को अयोध्या में मैंने देव से देश की बात की थी,

राम से राष्ट्र की बात की थी। यहां रज्जू कुशवाहा, गोलू गुप्ता, शशांक सिंह, संतू सिंह, राजू गुप्ता, महेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।तिंदवारी विधानसभा अंर्तगत मटौध नगर के बूथ नंबर 329 में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। श्री निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में संविधान और भारत की नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए गणतंत्र दिवस समारोह पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्री राम के आदर्शों से मिली प्रेरणा को रेखांकित किया, पद्म पुरस्कार विजेताओं की सराहना की, अंगदान पर चर्चा की और छत्तीसगढ़ में रेडियो की अनूठी भूमिका का उल्लेख किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व और मतदाता जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई। पीएम मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स और गेम्स सहित खेलों में प्रगति की भी सराहना की।

यहां भाजपा नेता अजय सिंह पटेल,चेयरमैन सुधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू पाल, शिवशरण शुक्ला, शिवबली निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष शीतेंद्र सिंह, अन्नू सिंह आदि मौजूद रहे। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा के जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत ने जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बांदा उत्तरी मंडल के बूथ नंबर 12 में, जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित ने बांदा उत्तरी मंडल के बूथ नंबर 31 में, जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण द्विवेदी ने महुआ मंडल के बूथ नंबर 206 में, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने बबेरू मंडल के बूथ नंबर 84 साधु थोक में, जिला मंत्री पंकज रैकवार ने बांदा दक्षिणी मंडल के बूथ नंबर 124 में, जिला मंत्री देवेंद्र भदौरिया ने नरैनी मंडल के बूथ नंबर 77, सुभाष नगर में, जिला उपाध्यक्ष डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कमासिन मंडल के ग्राम बेर्रांव, बूथ नंबर 136 में,

जिला मंत्री दिनेश यादव ने तिंदवारी विधानसभा के बूथ नंबर 298 में, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने कृष्णा नगर, नरैनी के बूथ नंबर 64 में, जिला उपाध्यक्ष सीताराम वर्मा ने बिसंडा मंडल के बूथ नंबर 208 में तथा पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज तथा अमित सेठ भोलू ने बांदा दक्षिणी मंडल के बूथ नंबर 132 में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना!

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion