विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग2025 में महेंद्रगढ़ की तृप्ति सैनी का चयन

माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2025 में महेंद्रगढ़ की तृप्ति सैनी का चयन किया गया है।
News

2025-01-11 18:00:18

नारनौल,: माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2025 में महेंद्रगढ़ की तृप्ति सैनी का चयन किया गया है। विकसित भारत विकसित भारत युवा नेता संवाद-2025 राष्ट्रीय युवा महोत्सव का नया रूप है। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर से एक लाख युवा एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति सहभागी होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और वैश्विक नेताओं के साथ विभिन्न सत्र, विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की युवा पहलों को प्रदर्शित करने वाली एक व्यापक प्रदर्शनी और विकास की विरासत पर जोर देने वाले सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा आधिकारी नित्यानंद यादव ने विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में चयन होने पर तृप्ति सैनी को बधाई दी एवं बताया कि तृप्ति जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है जिले के लिए यह गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि 11 व 12 जनवरी को भारत मंडपम में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए महेंद्रगढ़ की तृप्ति सैनी का चयन किया गया। कुमारी तृप्ति केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ से रसायन विज्ञान की शोध की छात्रा है। इससे पूर्व उन्होंने अपने छात्र जीवन में विभिन्न सामाजिक कार्य किए है। छात्रों के विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से सक्रिय कार्य में रही। विद्यार्थी परिषद के माध्यम से केंद्रीय कार्य समिति सदस्य के रूप में छात्रों का नेतृत्व करते हुए छात्रों के समग्र विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसमें छात्राओं स्व संरक्षण के लिए मिशन साहसी प्रशिक्षण का आयोजन, नेकी की दीवार जैसे प्रकल्पों के माध्यम से समाज जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़े दान करना, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, सड़क सुरक्षा एवं मतदान के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सेवा बस्तियों में सेनेटरी नैपकिन वितरण और वहां के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा एवं एनईपी-2020 जागरूकता की विभिन्न सेमीनार जैसे गतिविधियों का आयोजन किया है। नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना में सर्वोत्तम स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर सीनियर अंडर ऑफिसर रही तृप्ति सैनी इस वर्ष के राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जूनियर रिसर्च फेलोशिप में भी सम्मानित है। यह लगातार अपने कॉलेज के समय में चार वर्ष रोल ऑफ़ ऑनर रही हैं। राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत विशेष प्रतिनिधि के रूप में तृप्ति सैनी का चयन महेंद्रगढ़ जिले के लिए गौरवशाली है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion