नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ा जा रहा है शैलेंद्र बरुआ

मध्य प्रदेश पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने दो करोड़ 82 लाख की लागत से बनने पुस्तकालय का भूमि पूजन किया
News

2023-08-26 14:31:48

भिण्ड। मध्य प्रदेश पथ पुस्तक निगम के अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त शैलेंद्र बरुआ ने मध्य प्रदेश पथ पुस्तक निगम भोपाल के अनुदान द्वारा 2 करोड़ 82 लाख की लागत से बनने वाले शासकीय जिला पुस्तकालय का पुराने शिक्षण विभाग परिसर में भूमि पूजन किया। पुराने भवन में संचालित पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया।

मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने भूमि पूजन कार्यक्रम में आए जल समूह को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति का निर्माण शिक्षा करती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों विद्यार्थियों को सौगात देकर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया है शारीरिक शिक्षा भी हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है जिसका भी खेल का मैदान बनकर बहुत जल्दी तैयार हो रहा है जिसका भी भूमि पूजन अति शीघ्र होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 80 करोड लोगों को मुफ्त में खदान उपलब्ध करा रही है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब हर समाज के व्यक्ति को पक्के मकान देकर उनके जीवन को उज्जवल बनाया जा रहा है छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए अच्छी शिक्षा के लिए नई शिक्षा नीति भी की शुरुआत की गई है जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर विकास की मुख्य धारा से जोड़ी जाएगी उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति के माध्यम से हर विद्यार्थियों को कई शिक्षा उपलब्धि होगी और हमारे देश और प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर अच्छी शिक्षा के साथ हमें गौरवान्वित करने जा रही।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर एक अच्छा पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है इसमें हर प्रकार की पुस्तक एवं छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पर आधारित पुस्तके उपलब्ध होगी और वह अच्छी से तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने कहा और भी आवश्यकता पड़ेगी तो शिक्षा के क्षेत्र में और भी आर्थिक कमी को पूरा किया जाएगा पुस्तकालय एक अच्छा और प्रभावी बने गुणवत्ता आधार पर इसका निर्माण किया जा रहा है। हमारे जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि हमारे भारत के अच्छे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 भारत को सक्षम बनाया यह ऐसा पहला देश बनाया गया जिसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत का झंडा लहराकर हमारे भारत की शक्ति को मजबूत करने का काम किया है यह शिक्षा के कारण ही हुआ और हमारे वैज्ञानिकों ने जिसका अच्छा परीक्षण के माध्यम से इस भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने का काम किया है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने हमारे भिंड के विकास की गति को आगे बढ़ने का काम किया है हर क्षेत्र में विकास तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सरकार ने समाज विकास की धारा में जोड़ने का भाजपा सरकार कर रही है मोदी और शिवराज ने हर वर्ग के विकास की चिंता की है ज्ञान हमारे लिए सर परी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों को टिप्स देकर उन्हें शिक्षा के लिए क्षेत्र में जागृत किया।

विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने कहा कि विकास और प्रकृति के मार्ग पर भिंड में विकास की तस्वीर बदल रही है उन्होंने कहा कि नगर पालिका से नगर निगम मेडिकल कॉलेज शो स्तरीय अस्पताल, से लेकर ग्रामीण और शहरी आंचल में सड़कों का निर्माण कराकर विकास को गति दी है और यह लाइब्रेरी भी हमारे विकास की तस्वीर को बदलेगी और विद्यार्थी जिसमें जाकर हर प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन कर सकेंगे यह हमारे लिए शिक्षा के लिए और जिले को बहुत बड़ी सौगात है इसके लिए मैं निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ जी के प्रति में आभार व्यक्त करता हूं।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि की शिक्षा , एवं खेलकूद तथा सामाजिक क्षेत्र में हमारी केंद्र राज्य सरकार है विकास को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर व्यक्ति तक अपनी योजनाओं को संचालित कर कर लाभ देने का काम कर रहे हैं यह लाइब्रेरी जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात है और हमारे विकास को आगे बढ़ने का काम किया गया है।

मध्य प्रदेश पथ पुस्तक निगम के डिपो मैनेजर दीपक पांडे ने कहा कि पुस्तकालय नवीन भवन का लोकार्पण आज जिले को विकास की ओर आगे ले जा रहा है जिसमें सभी प्रकार की पुस्तक पेपर एवं सामान्य ज्ञान से लेकर के अनेक कोर्सों की पुस्तकों की उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि एक आदर्श पुस्तकालय का भूमि पूजन किया जा रहा है अच्छा भवन बनेगा और शीघ्र ही इसका भवन बनकर उद्घाटन भी किया जाएगा।

मध्य प्रदेश पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, सांसद संध्या राय विधायक संजीव सिंह कुशवाहा संजू एवं सभी अतिथियों ने पूजा अर्चना की। और नवीन पुस्तकालय भवन का पुराने भवन में फीता काटकर को उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन इस शिक्षिका प्रीति व्यास एवं आभार व्यक्त जिला शिक्षा अधिकारी हरी भवन सिंह तोमर द्वारा किया गया। मंचासीन अतिथियों का सम्मान पाठ पुस्तक निगम के विभागीय अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। साथ ही मोहित दीक्षित ने अतिथियों का पुष्पमाला पहनकर उनका सामान किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ रमेश दुबे, मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृषिकांता तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन जैन किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया,महिला मोर्चा की प्रदेश कर समिति की सदस्य सरोज जोशी सीमा शर्मा जिला मंत्री पिंकी शर्मा रश्मि खटीक, उपेंद्र राजौरिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, डॉ तरुण शर्मा,विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्षों में प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू,अमित जैन, शेर पचौरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे, पार्षद ओमप्रकाश बाबूजी अग्रवाल राहुल जैन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कर समिति के सदस्य राम अवतार शिवहरे, मंच पर उपस्थित थे।


पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया

मध्य प्रदेश पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त शैलेंद्र बरुआ,ने कार्यक्रम स्थल पर देश के शहीद भारतीय सैनिकों पर आधारित एवं स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई अनेक वस्तुओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों द्वारा सजाई गई प्रदर्शनी की जानकारी भी उन्होंने छात्र और छात्राओं से ली और उन्हें इस अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दें।


लगाई गई प्रदर्शनी के लिए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

मध्य प्रदेश पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ एवं मेंचाइज़ीन अतिथियों ने लगाई गई प्रदर्शनी के मुख्य छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion