एमसीएक्स पर 78,800 के पार पहुंची कीमत,धनतेरस पर महंगा हुआ सोनाचांदी

आज देशभर में धनतेरस मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, भूमि और वाहन की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसे में जान लें कि सोने-चांदी की कीमत क्या चल रही है।
News

2024-10-29 12:26:33

नई दिल्ली : आज देशभर में धनतेरस मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, भूमि और वाहन की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसे में जान लें कि सोने-चांदी की कीमत क्या चल रही है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 78,810 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 0.32 फीसदी चढ़कर 97,737 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है। धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए? धनतेरस के दिन सोना या चांदी, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, बर्तन, झाड़ू, सूखा धनिया आदि चीजें खरीदनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन ये चीजें घर लाने से व्यक्ति पर भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सुस्ती के रुख के बीच स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग में कमी से सोने की कीमतों में गिरावट आई।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion