चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने महिला के जाग जाने पर तमंचे से मारी गोली, झांसी रेफर

थाना मझगवां के कुलहैंडा गांव में गोली चलने की आवाज सुनकर जागे परिजन घायल
News

2023-12-25 15:42:46

राठ हमीरपुर। थाना मझगवां के कुलहैंडा गांव में गोली चलने की आवाज सुनकर जागे परिजन घायल महिला को लेकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा व सीओ ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मझगवां थाने के कुल्हेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र लोधी पुत्र द्वगपाल अपने परिवार के साथ शनिवार की रात घर में सो रहे थे।

रात करीब 2 बजे अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आए। उसी दौरान जब सुरेंद्र की पत्नी आनंद कुमारी बाथरूम के लिए जागी तो बदमाशों को देख चिल्ला उठी। तभी अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली महिला की जांघ को चीरते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल आनंद कुमारी (33) को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सुबह अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, सीओ पीके सिंह समेत थानाध्यक्ष मझगवां भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion