बाल संरक्षण पदाधिकारी हजारीबाग विनीत जैन सदस्य जे0जे0बी एवं मुन्ना कुमार पांडे सदस्य बाल कल्याण समिति के द्वारा किया गया दीप प्रज्वलित

समाज कल्याण सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई, समाज कल्याण विभाग हजारीबाग के तत्वावधान में जिले के सभी बाल
News

2023-09-22 12:34:23

हजारीबाग जिला समाज कल्याण सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई, समाज कल्याण विभाग हजारीबाग के तत्वावधान में जिले के सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को जे0जे0 एक्ट, पोक्सो एक्ट एवं दत्तकग्रहण विषय पर क्षमतावर्द्धन प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रषिक्षण कार्यक्रम का विधिवत् उदघाटन श्रीमती इन्दु प्रभा खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी हजारीबाग, श्री राजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सदर मुख्यालय हजारीबाग, श्री गौरव खुराना, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग, श्री संजय प्रसाद जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी हजारीबाग, विनिता जैन, सदस्य, जे0जे0बी0 एवं मुन्ना कुमार पाण्डेय, सदस्य, बाल कल्याण समिति, हजारीबाग के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए श्री राजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सदर मुख्यालय, हजारीबाग ने बताया कि जे0जे0 एक्ट में निहित पोक्सो एक्ट में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रषिक्षण के माध्यम से कार्रवाई मं मदद मिलेगी। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि बच्चंों के संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति, किषोर न्याय बोर्ड, विषेष किषोर पुलिस इकाई की जिम्मेवारी बहुत बडी है। आपसी समन्वय से और भी बेहतर कार्य किया जा सकता है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के द्वारा प्रषिक्षणार्थियों के द्वारा कार्रवाई में जो वैधानिक समस्याएॅं आती हैं, इसके समाधान पर जानकारी दी गयी एवं शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रषिक्षक के रुप में मिरेकल फाउंडेषन, रॉंची के स्टेट हेड अमरेन्द्र सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक विष्णु दŸा पाण्डेय उपस्थित थे। उन्होंने किषोर न्याय अधिनियम 2015 एवं पोक्सो एक्ट पर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका पर जानकारी दी। देखरेख एवं सरंक्षण की जरुरत वाले बच्चों एवं विधि के उल्लघंन करने वाले बच्चों को साइको-सोषल सहायता, कन्वरजेंस के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में दŸाकग्रहण की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय प्रसाद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, हजारीबाग ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री राकेष कुमार सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion