2025-01-15 14:54:52
खुर्जा। तमसो मा ज्योतिर्गमय की यात्रा है आर्य पर्व मकर संक्रांति। मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं और पृथ्वी पर सूर्य के प्रकाश का प्रभाव बढ़ जाता है। यह विचार वरिष्ठ समाजसेवी और आर्य समाज के प्रधान विजय सोलंकी ने मंगलावार को गांधी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित आर्य पर्व मकर संक्रांति मनाए जाने के दौरान एकत्रित लोगों के संबोधन में व्यक्त किए। वरिष्ठ समाजसेवी और आर्य समाज के प्रधान विजय सोलंकी ने कहा कि सूर्य के उत्तर की ओर उदय की अवधि को उत्तरायण तथा दक्षिण की ओर उदय की अवधि को दक्षिणायन कहते हैं। उन्होंने कहा कि आज से सूर्य नारायण उत्तरायण में प्रवेश कर चुके हैं। अब दिन का बढ़ना शुरू हो जाएगा और मौसम में गर्मी की अधिकता बढ़ जाएगी। आर्य पर्व मकर संक्रांति कार्यक्रम का संचालन कर रहे आर्य समाज के मंत्री विवेक आर्य ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व संपूण भारत वर्ष में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दान-स्नान का पर्व है। इस दिन लोग तिल का हवन, तिल का भोजन और तिल से बने व्यंजनों का दान करते हैं। शीत के निराकरण के लिए गरीबों का कंबलों का वितरण किया जाता है। विख्यात समाजसेवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर अजय छौकर ने कहा कि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रबेश कर जाता है और पृथ्वी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर जाती है। उन्होंने कहा कि जब हम उन्नति, उत्तम विचारों, सात्विकता, कर्तव्य पालन, त्याग, सत्य, दया और क्षमा की ओर प्रवृत होते हैं, तब मानना चाहिए कि हम उत्तरायण की यात्रा पर निकल पड़े हैं। इससे पूर्व आर्य समाज मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। यज्ञ पुरोहित पंडित प्रेमदेव शास्त्री द्वारा किया गया। यज्ञ के यजमान इंदु देवी व जगपाल सिंह आर्य और संतोष देवी और देवेन्द्र आर्य रहे। सभा अध्यक्ष इंद्र सिंह सोलंकी रहे। बहन शालिनी आर्य ने आर्य पर्व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में एक सुंदर भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आर्य समाज मंदिर के प्रधान विजय सोलंकी, डाॅ. बिजेन्द्र आर्य, मंत्री विवेक आर्य, राकेश आर्य, राकेश चानना, अविनाश आर्य, लोकेश आर्य, जगपाल सिंह, देवेन्द्र सोलंकी, इंद्रदेव आर्य, मोहित आर्य, रामकेश आर्य, रवि आर्य, सुनील आर्य, राज कुमार आर्य, ऋतु आर्या और शालिनी आर्या शामिल रहीं।