2023-10-14 12:35:55
ग्वालियर :- सी एम राइज शासकीय मॉडल स्कूल डीडी नगर मुरार की कक्षा 9वीं की छात्रा तनुष्का पांडेय पुत्री श्री योगेंद्र पांडेय ने जबलपुर में आयोजित 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल, शहर और प्रदेश का नाम रौशन किया, छात्रा राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी । इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य श्री रंजीत सिंह चौहान, उप प्राचार्य श्री अहिवरन सिंह कुशवाह, प्र. अ. श्री देशराज सिंह एवं समस्त स्टाफ ने छात्रा और योग एवं खेल प्रशिक्षक श्रीकान्त मिश्रा को बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने की शुभ कामनाएं दी है। पिछले सत्र की तरह इस बार भी संस्था के खिलाड़ियों ने अपने प्राचार्य और प्रशिक्षक की मेहनत को साकार करते हुए उपलब्धियों का अंबार लगा दिया है योग एवं विविध खेलों में राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में संस्था के छात्र छात्राएं लगातार प्रतिनिधित्व कर मैडल जीत रहे हैं |