2023-10-12 12:20:16
(यूपी/मुजफ्फरनगर/बुढाना/नसीम कुरैशी)
बुढ़ाना। कस्बे के बड़ौत रोड निवासी अनंत कुमार ने जूड़ो कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। पदक जीतकर लौटने पर खिलाडी अनन्त कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य के जनपद हरिद्वार के उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के माध्यमिक स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बुढाना कस्बे के निवासी जूडो कराटे खिलाड़ी अनंत कुमार ने जूड़ो कराटे की अंडर 17 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर माध्यमिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने कोच संजीव कुमार और पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। अनंत कुमार पतंजलि गुरुकुलम में कक्षा 11 का छात्र है। उसके पिता सतेंद्र कुमार आयुर्वेद के डॉक्टर हैं और मां योग शिक्षिका हैं। रजत पदक जीतकर घर पहुंचने पर परिजनों ने मिठाई बांटकर अनंत का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सुरेन्द्र देव शर्मा, संजीव आर्य, नीटू शर्मा और मुकेश उकावली इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे