भाजपा की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरी प्राथमिक

अहीरपाड़ा के धनीगिर मंदिर पर हुआ भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का भव्य स्वागत
News

2025-01-14 18:21:20

खुर्जा : भाजपा की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। कार्यकर्ताओं की एक आवाज पर वह उनके साथ खड़े मिलेंगे। यह विचार भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ने गत दिवस मौहल्ला अहीरपाड़ा थित धनीगिर मंदिर प्रांगण में अपने सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में एकत्रित लोगों के संबोधन में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा न कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि नगर में पार्टी को और अधिक मजबूती मिले। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वह कार्यकर्ताओं के सुख और दुख में उनके साथ खडे़ रहेंगे। कार्यकर्ताओं का सुख उनका सुख और कार्यकर्ताओं का दुख उनका दुख होंगा। स्वागत समारोह में पालिकाध्यक्ष पति भगवानदास सिंघल, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेखर पंडित, खेमचंद शर्मा, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला सचिव नवीन गर्ग बिंदा वाले, दिनेश ठाकुर और तनु सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले स्वागत समारोह के आयोजक और भाजयुमो के पूर्व नगर मंत्री अमित गुप्ता और कृष्ण पाल सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा का स्वागत करने वालों में राजू ठाकुर, किशन कुमार गुप्ता, ललित गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, दरियाव सिंह, पवन प्रजापति, पालिका सभासद नरेन्द्र गोस्वामी, गगन गुप्ता, पीयूश कुमार, नीरज कुमार, गुड्डन शर्मा, आर्यन गुप्ता, सर्वेश शर्मा शामिल रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion