निगम अधिकारी से खाने का पैसा माँगने पर ढाबे का अजीबोगरीब चालान

जनपद गाज़ियाबाद के थाना लिंक रोड़ छेत्र स्थित बृज विहार कालोनी में स्थित अपना ढाबा
News

2023-12-05 17:11:52

साहिबाबाद/बीते सोमवार को जनपद गाज़ियाबाद के थाना लिंक रोड़ छेत्र स्थित बृज विहार कालोनी में स्थित अपना ढाबा नामक ढाबे पर लगभग दस दिन पूर्व में नगर निगम के दो अधिकारी खाना खाने आए थे वहीँ अब दस दिन बाद सोमवार को नगर निगम अधिकारियों ने ढाबे का चालान काट दिया। जानकारी मांगने पर पर ढाबे के मालिक सुनील यादव के अनुसार खाने के पैसे मांगने पर दो हजार रुपए का चालान किया गया है।बताया गया है कि चालान तो बीस हजार का काटा था लेकिन मौके पर निगम पार्षद विनय चौधरी ने चालान की कीमत घटाकर दो हजार रुपये कर दी गई और दो हजार की रसीद देकर चले गए।

गौरतलब यह है कि अगर ढाबे मालिक यादव की बात माने तो क्या निगम अधिकारियों की यह कार्यवाही किस हद तक सही है या नहीं,, सही नहीं है तो क्या वरिष्ठ अधिकारी इन भृष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कोई कोई कार्यवाही करेंगे या नहीं। काबिलेगौर यह भी है कि अज्ञात सूत्रों के अनुसार खाने में इस्तेमाल होने वाले टमाटर में कीड़े पाए गए थे,और चालान में उसका कोई जिक्र नहीं है, वहीँ दूसरी तरफ की जनता के मन में एक सवाल यह भी बन रहा है कि निगम पार्षद कहने पर बीस हजार का चालान दो हजार में तब्दील कर देना पूर्ण रूप से शक के घेरे में आता है। अधिकारियों द्वारा किया गया ये कार्य सरकार को ना जाने कितने हजारों के राजस्व का चूना लग रहा है क्या वरिष्ठ अधिकारी इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही करने में सक्षम होंगे या नहीं ये आने वाला समय ही बताएगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion