2023-09-28 17:36:22
यूपी, मुजफ्फरनगर, बुढाना। कस्बे के खतौली रोड पर स्थित सोमा हास्पिटल के आनर डॉक्टर यासीन राणा का गुरुवार की सुबह मेरठ के एक निजी हास्पिटल में उपचार के चलते अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वे लगभग 65 साल के थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही बुढाना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनको उनके पैतृक गांव कैली कपसाड में स्थित कब्रिस्तान में नम आंखों से गुरुवार के दिन ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता यशपाल सिंह बालियान, बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष अशोक राठी, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन सुबोध त्यागी, एडवोकेट संजय त्यागी, शम्शी गन हाउस के संचालक हाजी हकीम अकरम शम्शी, बुढाना नगर पंचायत के सभासद गुलफाम खान, भाजपा युवा नेता शाहिद असलम, मास्टर अमीर अहमद, काजी नदीम अहमद, दिलशाद पंसारी और बीएमए नेता विनय शर्मा आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि डॉक्टर यासीन राणा बहुत ही सज्जन और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और वे अपने जीवन काल में लगभग 50 से भी अधिक ब्लड डोनेट कैंप लगा चुके हैं। हमेशा से ही गरीबों की मदद करना उनकी पहली प्राथमिकता रही है। उनके आकस्मिक निधन से चिकित्सा जगत को बड़ी क्षति हुई है।