प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में उत्तम नगर गुरुद्वारे में श्रीअखण्ड पाठ शुरु

गुरु गोबिंदसिंह महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में नवां गुरुद्वारा बाबा बंदा बहादर रामदास सर, उत्तम नगर में आज प्रातः श्रीअखण्ड पाठ का शुभारंभ किया गया।
News

2025-01-18 18:28:04

हिसार : गुरु गोबिंदसिंह महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में नवां गुरुद्वारा बाबा बंदा बहादर रामदास सर, उत्तम नगर में आज प्रातः श्रीअखण्ड पाठ का शुभारंभ किया गया।धूमधाम से मनाए जाने वाले प्रकाश उत्सव की जानकारी देते हुए गुरुद्वारे के सेवादार बाबा त्रिलोचन सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव के दूसरे दिन 18 जनवरी को सायं 4 बजे से 5 बजे तक श्रीसुखमणी साहेब का पाठ किया जाएगा। सायं 7 बजे से 9 बजे तक रागी जत्था भाई इन्द्रजीत सिंह सिरसा वाले गुरवाणी कीर्तन करेंगे। 19 जनवरी रविवार को प्रात: 10:30 बजे श्रीअखण्ड पाठ का भोग डाला जाएगा। 10:30 बजे से 11 बजे तक शहरी जत्थे कीर्तन करेंगे। 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भाई इन्द्रजीत सिंह कीर्तन करेंगे तथा इसके बाद दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रेडियो सिंगर मंगल मंगी (यमला जट्ट) हजरावां वाले अपने कार्यक्रम से संगत को निहाल करेंगे तत्पश्चात अरदास होगी। कार्यक्रम की समाप्ति पर अटूट लंगर चलाया जाएगा। समारोह के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के पुत्र संजीव गंगवा अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion