शिवराज सिंह चौहान ने फीता काटकर लहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा क्षेत्र लहार के प्रत्याशी अमरीश शर्मा
News

2023-10-16 14:12:23

भिण्ड। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा क्षेत्र लहार के प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भटन लाल पटेल मैरिज गार्डन में फीता काटकर किया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र लहार हेलीकॉप्टर से पहुंचे जहां उन्होंने प्रमुख धार्मिक स्थल मां मंगला देवी पर पूजा अर्चना करते हुए नवरात्रि पर माता रानी से सुख और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए माता टीका और मैया पर पुष्पमाला पहनकर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया उसके बाद उन्होंने रोड शो प्रारंभ किया जहां जनता ने अभूतपूर्व स्वागत कर उनकी अगवानी की।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया भाजपा प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम सिंह बघेल जिला मंत्री डॉ तरुण शर्मा आरबी सिंह बघेल एडवोकेट कार्यालय मंत्री राकेश महते विशेष रूप से मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion