शांति नगर युवा मंडल ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में शांति नगर युवा मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
News

2024-08-28 15:20:12

गुडग़ांव : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में शांति नगर युवा मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष कर्मवीर कोहली व उपाध्यक्ष दिनेश का कहना है कि नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण व राधा की वेशभूषा धारण कर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की महिमा उनके गुणों के कारण होती है। यदि हम भी उनके समान गुणों को जीवन में अपना लें तो महिमा योग्य बन जाएंगे। श्रीकृष्ण का जीवन हमारे लिए हमेशा से प्रेरणास्पद रहा है। आकर्षक झांकिया भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर रविंद्र, पुरुषोत्तम, तरुण, अरुण, राज, हरीश, सूबे सिंह, जयपाल, जगदीश, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion