2024-01-06 18:56:15
कौशाम्बी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी आकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक सिंह द्वारा शनिवार को तहसील मंझनपुर में लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। इस दौरान तहसील मंझनपुर में अलग-अलग गांवों से लोगों ने अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे। जिसमें से कुछ शिकायतों को अधिकारियों ने मौके पर समाधान करवाया। तथा अन्य शिकायतों को निस्तारण के लिए एसडीएम व सीओ द्वारा सम्बन्धित विभाग को गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण एवं राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व कर्मी व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायतों को निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान सम्बन्धित अधि0/ कर्म0गण मौजूद रहे।