2024-01-06 15:08:10
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के महर्षि बामदेव सभागार में आगामी दिनांक 16 जनवरी, 2024 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यकम को भव्य रूप से आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सामूहिक विवाह योजना के लिए ब्लाक स्तर के लाभार्थियों की व्यवस्था हेतु खण्ड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने जीआईसी ग्राउण्ड बांदा में भव्य रूप से कार्यकम आयोजित किये जाने हेतु ब्लाकवार पण्डाल बनाये जाने तथा प्रत्येक पण्डाल में व्यवस्था हेतु कर्मियों की ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि इस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यकम में प्रतिभाग करने हेतु
अभी भी ऑनलाइन आवेदन वेब साइट https://cmsvy.upsdc.gov.in/ पर गरीब परिवार की पुत्रियों के लिए कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय 02 लाख रूपये से कम है। रजिस्ट्रेशन के समय लड़की / वधू की उम्र 18 वर्ष एवं वर की उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है। आयु की पुष्टि हेतु शैक्षिक योग्यता, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। जिसमें प्रति जोडा 51 हजार रूपये धनराशि व्यय की जायेगी। 35 हजार रूपये की धनराशि कन्या के बैंक खाते में तथा विधवा व तलाब सुदा के मामले में सहायता राशि 40 हजार रूपये दी जायेगी। रू0 10 हजार की धनराशि से विवाह संस्कार के लिए कपडे व अन्य डिनर सेट, ट्राली बैग व अन्य सामग्री दी जायेगी। उन्होंने प्रत्येक ब्लाक के कैम्प में एक-एक सेक्टर अधिकारी के रूप में जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों को उक्त कार्यकम के आयोजन हेतु समस्त आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी ब्लाकों से लाभार्थियों को बसों में लाने की व्यवस्था करते हुए प्रातः 10:00 बजे तक आने की व्यवस्था की जाए। उक्त कार्यकम के आयोजन हेतु पण्डाल, टेन्ट, शुद्ध पेयजल के टैंकर, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था किये जाने के साथ चिकित्सकों की टीम आवश्यक दवाओं के साथ तथा एम्बुलेन्स, अग्निसमन वाहन की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था हेतु महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मियों की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने पार्किंग की व्यवस्था कराये जाने, लाभार्थियों को दी जाने वाली सामग्री को गुणवत्तायुक्त व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने वैवाहिक कार्यकम में स्टेज, बडी स्कीन, एलईडी की स्थापना, कुर्सी, मेज व प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बांदा एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को कार्यकम स्थल पर सफाई हेतु सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाये जाने तथा डस्टबिन की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे!