अवैध रूप से वर्षों से राशन का उठाव करने वालों से राशन का ब्याज समेत राशि की हुई वसूली

हजारीबाग जिला प्रशासन ने गरीबों का निवाला छीनने वाले लोगों पर सख्ती से कारवाई का निर्देश दिया है
News

2023-08-30 12:32:15

हजारीबाग जिला प्रशासन ने गरीबों का निवाला छीनने वाले लोगों पर सख्ती से कारवाई का निर्देश दिया है। प्रशासन द्वारा चलाए गए जांच अभियान में पदमा प्रखंड के रोमी निवासी शारदा देवी पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन एवं अवैध राशन के उठाव में संलिप्तता पाई थी। इसी क्रम में आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया रोमी निवासी शारदा देवी जिनका राशन कार्ड संख्या 202002956004 (एएवाई) है,के विरुद्ध लंबे से अवैध रुप से राशन का उठाव करने के मामले पर वसूली राशि 1 लाख ब्याज समेत को ई चालान के माध्यम से जमा करने का नोटिस कर निर्देश दिए गए थे। इस पर शारदा देवी द्वारा अबतक उठाव किए गए राशन का बाजार भाव के मूल्य के आधार पर राशि ई चालान के माध्यम से जमा करने की कार्रवाई कर दी गई है।

आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि आगे भी झारखंड लक्षित जन वितरण (नियंत्रण) आदेश 2022 के तहत जांच के क्रम में राशन कार्ड के योग्य नहीं पाए गए लोगों पर राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् आर्थिक दंड लगाते हुए उठाव किए गए राशन का मूल्य निर्धारण कर ई चालान के माध्यम से राशि जमा की जायेगी। ऐसा नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का कार्रवाई की जाएगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion