रामगढ़ विधायक सुनीता ने 7 करोड़ की लागत से दो उच्च स्तरीय पुल का किया शिलान्यास

पुल निर्माण होने पर गोला एवं दुलमी प्रखंड के ग्रामीणों को मिलेगा आवागमन की सुविधा
News

2023-10-14 12:39:05

रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकनी पंचायत अंतर्गत बहुत भैरवी नाला शमशान घाट के समक्ष लगभग 3 करोड़ राशि की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास किया गया।पुल कोईया एवं होहद गांव को जोड़ेगा जबकि चितरपुर क्षेत्र के कोच्चि नाला पर 4 करोड़ की राशि से निर्माण होने वाले पुल का भी शिलान्यास किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो के द्वाराआधारशिला रखा गया, नारियल फोड़कर विधिवत रूप से शिलान्यास किया इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों की मांग थी की गांव के मर घटिया पर फूल का निर्माण होने से दुलमी प्रखंड एवं गोला प्रखंड के दर्जनों गांव के लोगों लाभ होगा तथा आवागमन सुलभ होगा विधायक ने संबोधन में बोली की रामगढ़ विधानसभा का विकास सभी छात्रों में समानांतर रूप से किया जाएगा और विकास में किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी,

विधानसभा की जनता की थोड़ी सी चूक के चलते पिछले 3 वर्षों में यहां के जनता को पूर्व प्रतिनिधियों ने ठगने का काम किया है वैसा अब यहां नहीं होगा इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा उन्होंने कहा कि महेश 3 महीना में विधानसभा पर सैकड़ो विकास कार्यों को धरातल पर उतरने का काम किया गया है जबकि पिछले तीन वर्षों में यहां की भोली भाली जनता को विकास के नाम पर ठगा गया है इससे सावधान रहने की आवश्यकता है जो विकास करेगा उसका हमेशा सहयोग करना है। ब्रह्मदेव महतो शिलान्यास समारोह के विशिष्ट अतिथि ब्रह्मदेव महतो ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ जिला विकास के नाम पर पूरे देश में अव्वल था जिसे लोगों को महज 3 वर्षों में धोखा देकर विकास के रफ्तार को रोकने का काम किया था। अब वैसा यहां नहीं चलेगा यहां की जनता विकास चाहती है और पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के शासनकाल में रामगढ़ पूरे झारखंड में मॉडल विधानसभा बन चुका था और लेकिन पूर्व के प्रतिनिधि ने यहां की जनता को लूटने का काम किया है

अब यहां की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। विधानसभा का विकास निरंतर चलता रहेगा अब शिक्षा विकास और हरियाली और खुशहाली का माहौल बनेगा पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व वर्तमान गिरिडीह सांसद के द्वारा रामगढ़ रामगढ़ जिला का निर्माण इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण प्रखंड का निर्माण भैरव जलाशय डैम का निर्माण झारखंड राज्य का पहला महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण सहित महत्वाकांक्षी अनगिनत विकास के कई ऐतिहासिक कर्ज किया गया है अब फिर से रामगढ विकास की पटरी पर खड़ा कर विधानसभा को एक मॉडल विधानसभा बनाने का काम किया जाएगा ,इस मौके पर गोला पार्षद जलेश्वर महतो समाजसेवी चंद्रशेखर महतो प्रमुख रेणु देवी उप प्रमुख धर्मवीर महतो दुलमी पूर्व प्रत्याशी सरिता देवी आजसु केंद्रीय सदस्य अशोक महतो, मंसू महतो ,दिलीप महतो लीलावती देवी, ऋषि महतो, प्रशांत महतो धनीराम महतो फूलचंद महतो ,अजय महतो रमन पटेल ,बालकृष्ण ओहदार,चंद्रदेव महतो सहित कई गण गणमान्य शामिल थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion