गोवर्धन में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा रामानन्दाचार्य जयंती महोत्सव

चौदह जनवरी से शुरू होगा जयंती महोत्सव
News

2024-01-12 14:43:51

मथुरा जनपद की तहसील गोवर्धन के गिरिराज धाम गोवर्धन में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गिरिराज धाम गोवर्धन के आन्यौर परिक्रमा मार्ग में स्थित रामानंद आश्रम में 14 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक रामानन्दाचार्य जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।जानकारी के मुताबिक यह जयंती महोत्सव का 33 वां आयोजन होगा।वही जयंती महोत्सव को लेकर आश्रम में कुशल कारीगरों द्वारा तैयारी की जा रही।आश्रम के सन्त राम अनु ग्रह दास द्वारा बताया गया कि यह आयोजन गोवर्धन पीठाधीश्वर गोलोकबासी कंचन दास महाराज के सानिध्य में मनाया जा रहा है।

और यह जयंती महोत्सव 33 वां है।जिसमे श्री भक्ति प्रकाश रामलीला मण्डल के द्वारा रामलीला का आयोजन होगा।वही महोत्सव के दौरान अयोध्या में 22 जनवरी को विराजमान होने जा रहे रामलला को लेकर भी जहां आश्रम में विशेष तैयारी की जा रही है।वही बताया गया कि 22 जनवरी को आश्रम में 1008 दीप जलाकर दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।वही वार्ता के दौरान आश्रम के महंत राम अनुग्रह दास महाराज ने कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion