2024-01-15 15:16:37
बांदा। राम भक्तों ने गांवों, कस्बों और मोहल्ले में अयोध्या से आए पूजित अक्षत राम मंदिर का चित्र तथा प्राण प्रतिष्ठा में 22 जनवरी को भागीदारी करने का आमंत्रण घर-घर जाकर दिया। कस्बा खत्री पहाड़ और आसपास के गांवों में भाजपा किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल पांडे की अगुवाई में आगामी 22 जनवरी को रामलला के अयोध्या में आयोजित होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भागीदारी करने के लिए आमंत्रण दिया। साथ ही उन्हें अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर का चित्र भी प्रदान किया। पीले अक्षत के आमंत्रण पाकर लोगों में हर्ष देखा गया। उक्त कार्यक्रम में खत्री पहाड़ हनुमान पीठ के संत घुन घुन बाबा पूर्व प्रधान सेवढा अचल गिरि, राम किशोर सोनी ,दीपू सोनी, अभय शुक्ला, प्रांशु शुक्ला करण सिंह आदि बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद रहे!