25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल पहुंचे राजेंद्र सिंह भंडारी

भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने प्रदेश विस्तारक प्रभारी का पुष्प हार पहनाकर किया स्वागत
News

2023-09-21 14:51:05

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश विस्तारक प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र सिंह भंडारी अपने निर्धारित एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने उन्हें पार्टी का अंग वस्त्र उड़कर पुष्पमालाओं के साथ अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया उनके साथ मध्य प्रदेश पथ पुस्तक निगम के अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त शैलेंद्र बरुआ विशेष रूप से मौजूद थे। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में विस्तारक प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने बूथ केंद्रों पर भाजपा को मजबूती के साथ कमल के फूल वाले प्रत्याशी को जताना है। 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचकर कार्यक्रम को प्रभावित बनाएं। बूथ सशक्तिकरण की मजबूती करते हुए 51% वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता भाजपा को जीतने के लिए कार्य करें : शैलेंद्र बरुआ मध्य प्रदेश पथ पुस्तक निगम के अध्यक्ष दर्ज कैबिनेट मंत्री प्राप्त शैलेंद्र भगवान ने कहा कि मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर 51% वोट का संकल्प लेकर अपने बूथ केंद्र को जताने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार की युवा किसान महिला हितेषी योजनाओं को पहुंचकर अपने भूत को मजबूती प्रदान करें और सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले और लोगों को अधिक से अधिक सदस्य बनाकर अपनी विचारधारा से उन्हें जोड़ें। कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन भिण्ड से चलाई जाएगी : देवेंद्र सिंह नरवरिया भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए 25 सितंबर को भिंड रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी इसके अलावा कार्यकर्ता अपने निजी बहन और बेसन से भी पार्टी का झंडा एवं बैनर लेकर भोपाल जंबूरी मैदान के लिए महाकुंभ की ओर प्रस्थान करेंगे इसके लिए सभी शक्ति केदो पर बेसन की व्यवस्थाएं की गई है जिनके अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं ताकि कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो सभी कार्यकर्ता 24 सितंबर को शाम को भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे सभी जनप्रतिनिधि मोर्चा एवं प्रकोष्ठ भाजपा के सब नए पुराने कार्यकर्ता एवं अपनी विचारधारा वाले लोगों को भोपाल पहुंचने के लिए आमंत्रित करें जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबको संबोधित करेंगे। यह महाकुंभ हम सब का मिशन 2023 विधानसभा चुनाव एवं 2024 लोकसभा चुनाव का शंकानाथ भी करेगा। सभी मंडल पदाधिकारी अपने-अपने शक्ति केदो पर सूची बनाकर जिले को भेज दें और उनकी ताकि प्रवेश का समय से तैयार होकर शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्षों के पास पहुंचा जा सकेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया ने प्रदेश विस्तारक प्रभारी से कार्यकर्ताओं का परिचय भी प्राप्त करवाया। और उन्होंने जिले के सभी विस्तारकों से संगठन आत्मक चर्चा की। इस अवसर पर जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया, संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश शहर संयोजक मनोज अनंत,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, वानखंडेश्वर मंडल के अध्यक्ष अमित जैन, अविनाश सिंह तोमर, प्रशांत सोनी, प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion