राज नारायण सिंह गोरखपुर एवं अशोक शर्मा कुशीनगर पंचायत परिषद के जिला अध्यक्ष बनाए गए

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश सहसंयोजक चौधरी महेंद्र सिंह ने बताया अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद् सिंह एडवोकेट की सहमति एवं संतुति से प्रदेश संयोजक राना दिनेश प्रताप ...
News

2025-01-06 16:13:45

अलीगढ़ : अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश सहसंयोजक चौधरी महेंद्र सिंह ने बताया अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद् सिंह एडवोकेट की सहमति एवं संतुति से प्रदेश संयोजक राना दिनेश प्रताप के निर्देश पर पंचायत परिषद का राज नारायण सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य निवासी ग्राम पाली सहजनवा को जिला अध्यक्ष गोरखपुर एवं अशोक कुमार शर्मा निवासी होलिया को जिला अध्यक्ष कुशीनगर का बनाया गया है प्रदेश प्रभारी गवेंद् सिंह एडवोकेट एवं प्रदेश संयोजक राणा दिनेश प्रताप पूर्व ब्लाक प्रमुख ने दोनों को हार्दिक बधाई दी और कहा दोनों लोग ही अपने अपने जनपद में लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी कर्मठ व्यक्ति हैं और ग्रामीण परिवेश से जुड़े हुए हैं दोनों के अध्यक्ष बनने से जनपदों में संगठन मजबूत होगा और पंचायत प्रतिनिधियों के हित में सराहनीय कार्य कर महानुभाव लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं बलवंत राय मेहता के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त एवं मजबूत बनाने में अपने-अपने जनपदों में योगदान देंगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष डॉक्टर अशोक चौहान के सामूहिक नेतृत्व में अखिल भारतीय पंचायत परिषद का संगठन और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनेगा

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion