2024-01-10 17:32:19
दिल्ली:- पुरानी पैंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (JFROPS) एवं नार्दर्न रेलवेमेन्स यूनियन के आवाहन पर पूरे भारत में 08 जनवरी से 11 जनवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया गया था। जिसमें रेलवे कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य केन्द्र एवं राज्य कर्मचारी भी भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नार्दर्न रेलवेमेन्स यूनियन, शाखा दिल्ली सराय रोहिल्ला के पावर और TL/AC के साथियों ने शाखा अध्यक्ष सोनू यादव एवं शाखा सचिव राजकुमार की अगुवाई में लगभग 100 से अधिक रेलवे क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के मण्डल मंत्री अनूप शर्मा ने शिरकत की तथा अन्य कर्मिकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पैंशन बहाल नहीं होती वह सब पीछे हटने वाले नहीं है।
शाखा अध्यक्ष सोनू यादव ने अपने सभी साथियों को सम्बोधित करते हुए नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) की कमियों को बताते हुए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यदि सरकार जल्द ही पुरानी पैंशन बहाल नही करती तो जल्द ही हड़ताल का निर्णय लिया जायेगा। साथ ही शाखा सचिव राजकुमार ने बताया कि फेडरेशन के लगातार संघर्ष के बाद नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में बदलाव किये गये हैं।परन्तु हमारी माँग है कि सिर्फ और सिर्फ कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाये। इसी के साथ कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।