2023-09-28 20:37:07
यूपी, मुजफ्फरनगर, बुढाना। राष्ट्रीय लोकदल के नये प्रदेश उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह गुरुवार के दिन बुढाना पहुंचे। जहां पर उन्होंने विगत दिवस सांड की टक्कर से मारे गए महावीर सिंह प्रजापति के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने अपनी और से मृतक महावीर सिंह प्रजापति के शोकाकुल परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया और कहा कि वे हमेशा आप लोगों के साथ हैं। इस दौरान यहां पर मुख्य रूप से शिक्षा समिति के मंत्री सुभाष चन्द्र प्रजापति, विश्व हिन्दू महासंघ के नगर उपाध्यक्ष सचिन पाल, अंकित प्रजापति, अरविंद कुमार कश्यप, दीपक प्रजापति, भोलेराम, सौरभ प्रजापति, गौरव प्रजापति, अंकुर प्रजापति और भोलू प्रजापति सहित अन्य लोगों की भी उपस्थित देखने को मिली।