गैंगस्टर अभियुक्त की लाखों की संपत्ति कुर्क

अभियुक्त के खिलाफ विरुद्ध अवैध खनन सहित गंभीर धाराओं में दर्ज हैं 9 मुकदमे
News

2024-01-17 13:34:01

हमीरपुर। पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की लाखों रुपए की संपत्ति सहित उसके ट्रेक्टर कुर्क किए हैं। अभियुक्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया की अभियुक्त ने आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रह कर संपत्ति बनाई थी। यह कार्यवाही चिकासी थाना क्षेत्र के बेंदा डांडा गांव में की गई है। यहां गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त पुष्पेंद्र सिंह जिसके खिलाफ गंभीर धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ आज चिकासी थाना पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही की है। पुलिस ने बताया की अभियुक्त के दो ट्रैक्टर और मकान को कुर्क किया गया है।

जिसकी अनुमानित लागत 18 लाख के करीब है। हमीरपुर एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया की अभियुक्त पुष्पेंद्र सिंह आपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त रहता था। जिसने गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत फैलाई हुई थी। दहशत फैला कर धन अर्जित किया और उसी धन से जमीन खरीद कर मकान बनाया। साथ ही अपने और अपने भाई के नाम से ट्रैक्टर खरीदा। एसपी ने बताया की अभियुक्त के विरुद्ध अवैध खनन के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के इसी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसकी 18 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion